फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himchal news modi rally mandi waiting bus no come mandi bus adda

9 बजे से कर रही हूं इंतजार 11 बज गए, नहीं आई कोई भी बस

Sat, 24 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news himchal news modi rally mandi waiting bus no come mandi bus adda
मंडी के पड्डल मैदान में रैली के दौरान कुर्सिंयों को सिर पर रखे महिलाएं और कुछ महिलाएं टेबल की नीच? - फोटो : Mandi
मंडी। पीएम मोदी की मंडी रैली के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एचआरटीसी की बसें बुक होने के कारण स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को यातायात सुविधा के लिए धक्के खाने पड़े। अधिकांश लोग निजी वाहनों और लिफ्ट मांग कर अपने गंतव्यों तक पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहरबाद करीब 1:30 बजे लोगों को बस सुविधा का लाभ मिल पाया। सरकारी और निजी बसों के चलने से लोग अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। तिपहिया वाहन भी रैली के बाद दौड़ना शुरू हो गए। कुरियर कंपनी के नरेंद्र कुमार ने बताया कि मालवाहक न मिलने से उन्हें सामान स्कूटर पर बांध कर पहुंचाना पड़ा। विक्टोरिया पुल के समीप रेनशेल्टर में बैठे लोग बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पूछने पर बताया कि वे सुबह 10 बजे से बैठे हैं। कटौला, कमांद, रेहड़धार आदि स्थानों के लिए बसें नहीं मिल पाईं। सरकाघाट की शीतला देवी घर जाने के लिए सुबह 9 बजे से बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही है लेकिन 11 बजे तक बस सुविधा नहीं मिली। बालीचौकी की कुसुम को भी सुबह से बस नहीं मिल पाई। नाचन के बग्गी निवासी लीला देवी सुबह से घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। रिवालसर की मधु अपनी बेटी के साथ पाली पधर जाने के लिए सुबह 9 बजे से बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही है। नेपाल निवासी रंगा थापा, उसकी पत्नी गंगा थापा और साथी गड़स थापा 6 माह बाद अपने घर नेपाल जा रहे थे लेकिन सुबह से हरिद्वार जाने के लिए कोई बस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर बताया कि 3 बजे तक बस मिलेगी। आरएम मंडी गोपाल चंद का कहना है कि निगम के सभी रूट चालू हैं, कोई रूट बाधित नहीं हुआ है। सवारियों को उठाने के लिए बसें अड्डा पहुंच रही हैं। कुछ बसों को रैली के लिए भी लगाया गया है लेकिन सभी रूटों पर यथावत रूप से बसें चलाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed