फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal newsNow entry through boom barrier in the parking of Jogindernagar

जोगिंद्रनगर की पार्किंग में अब बूम बैरियर से प्रवेश

Tue, 05 Jul 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal newsNow entry through boom barrier in the parking of Jogindernagar
जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में चल रही पार्किंग में स्थापित बूम बैरियर। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की पार्किंग में अब वाहनों का प्रवेश बूम बैरियर से होगा। पार्किंग शुल्क अदा करने पर वाहन मालिकों को विशेष टैग मिलेगा।
विज्ञापन

इसे वाहन के फ्रंट शीशे पर चिपकाना होगा। पार्किंग गेट पर वाहन के खड़े होते ही टैग स्वचालित मशीन से स्कैन होगा और बूम बैरियर खुलेगा। पार्किंग शुल्क अदा न करने वालों पर नकेल कसने के लिए पहली बार डिजिटल तकनीक का सहारा नगर परिषद ने लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए करीब दो लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जिन वाहनों में टैग नहीं होगा वे पार्किंग स्थल में प्रवेश ही नहीं कर पाएंगे। नगर परिषद की एकमात्र पार्किंग में वाहनों को प्रवेश से रोकने के लिए रस्सी लगाई गई थी। रात के अंधेरे में कई बार स्थानीय वाहन मालिक बिना शुल्क अदा किए भी गाड़ियां पार्क कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नगर परिषद को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके समाधान को लेकर अब बूम बैरियर स्थापित कर दिया गया है। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने कहा कि बूम बैरियर से वाहनों का प्रवेश शुरू कर दिया गया है। पहली बार बिना शुल्क से वाहन पार्क करने वालों पर नकेल कसने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed