{"_id":"627fec1836e2980f3207f9ae","slug":"mandi-news-himachal-news-youth-career-center-guide-mandi-news-sml408853647","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का मार्गदर्शन करेगा कॅरिअर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का मार्गदर्शन करेगा कॅरिअर सेंटर
विज्ञापन
मंडी। खलियार में बन रहे मॉडल कॅरिअर सेंटर से बेरोजगारों को दिशा मिलेगी। यहां काउंसलिंग, गाइडेंस, प्रशिक्षण सहित कॅरिअर संबंधी टिप्स दिए जाएंगे।
कौशल विकास निगम युवाओं के हुनर को निखार कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए खलियार में मॉडल कॅरिअर सेंटर बनाने जा रहा है।
चार करोड़ की लागत से यह सेंटर बनेगा। इसमें युवाओं को आईटी लैब, हेल्प डेस्क, काउंसलिंग-काउंसलर रूम, ट्रेनिंग रूम, रेजिस्ट्रेशन मैनेजर कक्ष और भवन की दूसरी मंजिल में ग्रुप डिस्कशन रूम, काउंसलिंग रूम, काउंसलर रूम सहित लिफ्ट की व्यवस्था होगी।
दक्ष फैकल्टी युवाओं का मार्गदर्शन करेगी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने मंडी में पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।
बताया कि प्रदेश में बीते चार साल में 50,400 युवाओं को आईटीआई, कॉलेज और बहुतकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षित किया। पर्वतारोहण संस्थान मनाली के साथ एमओयू किया गया है। इसके माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में ट्रैकिंग गाइड, स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग आदि का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा।
समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि चार वर्षों में कोविड -19 के बावजूद आईटीआई, कॉलेज और अन्य संस्थानों के माध्यम से करीब 50,400 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें से प्रदेश की 56 आईटीआई में 37,191 युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। 10413 युवा आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षित हो चुके हैं। इनमें प्रदेश में कैंपस प्लेसमेंट का आंकड़ा कम रहा है। संवाद