फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, young man hanged, himself mandi padhar, area

नशे में धुत युवक ने फंदा लगा दी जान

Fri, 10 Jun 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, young man hanged, himself mandi padhar, area
पधर (मंडी)। शराब के नशे में धुत एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला पुलिस चौकी कमांद के अंतर्गत ओल्ड कटौला का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ओल्ड कटौला निवासी संजू (25) पुत्र चेतराम की पत्नी रीता देवी अपने मायके गई हुई थी। संजू भी शराब के नशे में शराब की बोतल और मटन (मीट) लेकर ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन

ससुराल पहुंचते ही अपनी पत्नी रीता को मटन बनाने के लिए कहा। पत्नी ने घर में बने भोजन को खा पीकर सो जाने की बात कही। इस पर गुस्सा होकर उसने शराब पीना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां से अपना मोटरसाइकिल लेकर चला गया। सुबह एक व्यक्ति ने युवक को पेड़ में लगे फंदे पर लटके पाया। परिजनों को खबर देने के बाद पुलिस चौकी कमांद को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार तफ्तीश के लिए मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed