फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, woman suicide, drung, tandu, area, mandi

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 24 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, woman suicide, drung, tandu, area, mandi
पधर (मंडी)। द्रंग के टांडू गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की माता शीला देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को सीजेएम मंडी के समक्ष पेश किया जाएगा। महिला के शव को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घटना वीरवार रात करीब आठ बजे की है। महिला ने घर में ही कमरे के भीतर फंदा लगा लिया। उसे उसके बड़े बेटे संतोष कुमार ने देखा। संतोष ने छोटे भाई अक्षय के साथ माता को बेहोशी की हालत में जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक महिला की माता शीला देवी पत्नी शेष राम गांव सालगी डाकघर कटौला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 25 साल पहले उसकी बेटी की शादी टांडू गांव में गोपाल पुत्र दिवंगत गोबिंद राम से हुई थी। गोपाल कारपेंटर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शादी के बाद से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित और मारपीट करता आ रहा था। लोक लज्जा के चलते मृतक रामदेई (43) यह सब सहन करती आ रही थी। बड़े बेटे और बेटी की शादी होने के बाद आरोपी गोपाल पत्नी से मारपीट करता था। ऐसे में पति की प्रताड़ना से तंग आकर रामदेई ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed