फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news, Vallabh College teachers boycotted classes for two hours

वल्लभ कॉलेज के शिक्षकों ने किया दो घंटे कक्षाओं का बहिष्कार

Fri, 02 Sep 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news, Vallabh College teachers boycotted classes for two hours
मंडी के वल्लभ कॉलेज में कक्षाओं का बहिष्कार के बाद निराश बैठे विद्यार्थी। - फोटो : Mandi
मंडी। राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में शुक्रवार को शिक्षकों ने दो घंटे कक्षाओं का बहिष्कार किया। 10 बजे से लेकर 12 बजे तक कोई भी कक्षा नहीं लगी। विद्यार्थी कक्षाओं में शिक्षकों को इंतजार करते रहे, लेकिन शिक्षकों ने दो घंटे तक कक्षाएं नहीं लगाईं।
विज्ञापन

कॉलेज में पढ़ाने में आ रही दिक्कतों पर रोष जताया। शिक्षकों ने बताया कि कॉलेज में 7,000 के करीब विद्यार्थी हैं। कक्षाओं में 200-200 विद्यार्थी होने के चलते कमरों में नहीं आते। कॉलेज में बाहरी तत्वों की मौजूदगी के कारण कक्षाओं को लगाना और पढ़ाना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

इतनी अधिक संख्या में विद्यार्थियों में बाहरी तत्वों को पहचानना काफी कठिन हो जाता है। साथ ही ये बाहरी तत्व विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरा बने हुए हैं। शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज में बहुत कम स्थान होने के कारण यहां पर लंबे समय से निर्माण कार्य की सामग्री को लाने में लगी गाड़ियां, मशीनरी और मजदूूरों के कारण रोजाना परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा है। शिक्षकों ने इस दौरान एसपी मंडी को ज्ञापन दिया और कहा कि बाहरी तत्वों और अन्य समस्याओं से निजात दिलाई जाए। इसके लिए पुलिस कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएं। साथ ही भवन निर्माण कार्य के चलते जो परेशानी आ रही है उनको भी दूर किया जाए। उधर, इस बारे में कॉलेज के प्राचार्य वाईपी शर्मा ने कहा कि कॉलेज में पढ़ाने में आ रही परेशानियों के चलते दो घंटे तक शिक्षकों ने कक्षाएं नहीं लगाईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed