{"_id":"62964baf7f74b13b5b31ce72","slug":"mandi-news-himachal-news-two-kilograms-of-charas-recovered-from-two-youths-in-the-car-mandi-news-sml410662815","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में इनोवा कार से 2.16 किलो चरस के साथ कांगडा के दो तस्कर धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में इनोवा कार से 2.16 किलो चरस के साथ कांगडा के दो तस्कर धरे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने जोगिंद्रनगर में इनोवा कार से 2.20 किलोग्राम चरस के साथ कांगड़ा जिले के दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान सुनील दत्त (34) निवासी नैहरे तहसील जवाली और आनंद (32) निवासी पपलोह तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पुलिस की टीम घटासनी-झटिंगरी सड़क पर गुजर रहे वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी घटासनी की ओर आ रही इनोवा कार को दस्तावेज जांच के लिए रोका। इससे कार सवार दो युवक घबरा गए। संदेह होने पर जब कार की तलाशी ली तो 2.20 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि चरस के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चरस की यह खेप कहां से लाई गई, कहां इसे पहुंचाना था, इन सभी पहलुओं पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस चरस मामले में मुख्य तस्कर को भी जल्द हिरासत में लेगी ताकि चरस तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हो सके। संवाद
विज्ञापन
000