फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news thunag in kabaddi keolidhar became winner kho kho competition

कबड्डी में थुनाग और खो-खो में परवाडा रहा विजेता

Mon, 12 Sep 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news thunag in kabaddi keolidhar became winner kho kho competition
सराज घाटी के बगस्याड स्कूल में आयोजित अंडर 12 छात्र-छात्राओं की खेलों में लोक नृत्य प्रस्तुत करते ? - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगस्याड में आयोजित अंडर-12 छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। इसमें छात्रों की कबड्डी प्रतियोगिता में थुनाग स्कूल प्रथम और बाड़ा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में सरोआ प्रथम और बाड़ा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों की खो-खो में केयोलीधार स्कूल पहले, बगस्याड दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में बाड़ा स्कूल पहले, शिकावरी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल लड़कों में बगस्याड विजेता और शिकावरी उपविजेता रहा। लड़कियों में शिकावरी प्रथम और केयोलीधार द्वितीय रहा।
विज्ञापन

लड़कों की बैडमिंटन स्पर्धा में केयोलीधार प्रथम, बगस्याड स्कूल द्वितीय रहा। लड़कियों में शिकावरी स्कूल प्रथम और केयोलीधार द्वितीय रहा। भाषण में केयोलीधार स्कूल की अनामिका पहले और सरोया स्कूल की अहाना चौहान दूसरे स्थान पर रही। एकल गीत में सरोआ के कार्तिक चौहान प्रथम और बगस्याड की अनन्या ठाकुर द्वितीय रही। समूह गान में केयोलीधार पहले, परवाडा दूसरे और धरोटधार कांढा तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी में बगस्याड स्कूल प्रथम और थुनाग द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनृत्य में सरोआ पहले और थुनाग दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता की चेयरपर्सन प्रभात कुमारी ने बताया कि तीन दिन तक चली प्रतियोगिताओं में सराज क्षेत्र की विभिन्न पाठशालाओं से करीब 300 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed