{"_id":"636a90bd425a5c6de356e172","slug":"mandi-news-himachal-news-the-young-man-hanged-himself-in-the-in-laws-house-mandi-news-sml4272616146","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ससुराल में फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ससुराल में फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में मंडी निवासी एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना के दल ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मंडी शहर के स्कूल बाजार का राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ सुंदरनगर के महामाया मंदिर के समीप देहरी स्थित ससुराल आया था। 26 अक्तूबर को ससुराल पहुंचने के बाद से वह वहीं पर रह रहा था। सोमवार रात उसकी पत्नी और बेटा दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान उसने परदे का फंदा बनाया और पंखे से लटक गया।
थोड़ी देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो दंग रह गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम कराया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद