फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news sub judge court open padhar, veterinary dispensaries bah and dhamchayan panchayat

पधर में सब जज कोर्ट, पांच स्कूल स्तरोन्नत

Mon, 12 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news sub judge court open padhar, veterinary dispensaries bah and dhamchayan panchayat
जोगिंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में मंच से जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। साथ म - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 61.2 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण किए।
विज्ञापन

इसके बाद हरड़गलू में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पधर में सब जज कोर्ट खोलने, ग्राम पंचायत बह तथा ग्राम पंचायत धमच्यान में पशु औषधालय खोलने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुफरी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख स्वीकृत करने और पांच स्कूलों को स्तरोन्नत करने की घोषणा की। कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय खील तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय फुटाखल को राजकीय उच्च विद्यालय बनाया जाएगा।
राजकीय उच्च विद्यालय गाहंग, सनवाड़ और राजकीय उच्च विद्यालय गरलोग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घराण में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ होंगी। उन्होंने कहा कि झटिंगरी-पराशर और बरोट को नया टूरिस्ट सर्किट बनाया जाएगा। बरोट में टूरिस्ट कैंपस के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक जवाहर ठाकुर ने क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 17.88 करोड़ की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन पधर, 8.15 करोड़ के नागरिक चिकित्सालय भवन पधर, 4.73 करोड़ के राजकीय महाविद्यालय द्रंग में विज्ञान खंड भवन और 4.63 करोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन नगवाईं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 61 लाख की लागत के चिकित्सक आवासीय परिसर भवन नगवाईं, 1.08 करोड़ की लागत से रिग्गड़ नाले पर पुल, 88 लाख की लागत से सकरयार खड्ड पर पुल, 87 लाख लागत से बरोट से मुल्थान के लिए ऊहल नदी पर बने पैदल पुल आदि का भी उद्घाटन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed