{"_id":"62b8941723c99f7d0563a65b","slug":"mandi-news-himachal-news-scooty-bike-collided-jogindernagar-four-youth-injured-mandi-news-sml413361178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में स्कूटी-बाइक टकराए, चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में स्कूटी-बाइक टकराए, चार युवक घायल
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में स्कूटी और बाइक की टक्कर होने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में टांडा रेफर किया गया है। दो का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार देर रात मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर में मंदिर रोड में दो दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए। इसमें चार युवक घायल हुए हैं।
घायलों की पहचान शारूल शर्मा (20) निवासी आलमपुर, कृष (20) निवासी हमीरपुर, संजीव कुमार (20) निवासी थल्डूखोड़ और मयंक के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में आपात सेवा में मौजूद डॉ. माणिक्य ने घायलों को उपचार दिलाया।
देर रात ही पुलिस थाने के मुख्य आरक्षी राजेश ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। डीएपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद