फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Savarna Commission

सवर्ण आयोग का गठन करे सरकार

Sun, 14 Feb 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Savarna Commission
मंडी। राजपूत सभा जिला मंडी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मंडी में हुई। इसमें सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के प्रदेश अध्यक्ष केएस जंवाल, राजपूत महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह गुलेरिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में मंडी के सकोढी पुल पर रानी खैर गढ़ी की प्रतिमा लगाने पर सीएम का आभार प्रकट किया। साथ ही वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा आईटीआई के पास प्रस्तावित पार्क में लगाने का अनुरोध किया। जिला कार्यकारिणी ने सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी सवर्ण आयोग के गठन तथा सामान्य वर्ग की अन्य ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशव्यापी संघर्ष में पूरा सहयोग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस कड़ी में मार्च में जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरने दिए जाएंगे। 20 अप्रैल को शिमला में एक बड़ी रैली निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह शीघ्र ही संयुक्त मंच की औपचारिक बैठक बुलाकर सामान्य वर्ग की समस्याओं को हल करें। मांगों मेंसात प्रतिशत सामान्य वर्ग के बीपीएल के कोटे को एससी/एसटी की तर्ज पर बहाल करना, आरक्षण को पूर्ण रूप से आर्थिक आधार पर करना, एससीएसटी एट्रोसिटी एक्ट की जटिल धाराओं का संशोधन करना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को आगाह किया कि मांगों को नहीं माना गया तो चुप नहीं रहेंगे। सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में हेम सिंह ठाकुर, रमेश मेहता, सुरत सिंह गुलेरिया, मान सिंह राणा, नरोतम सिंह ठाकुर, देव राज वर्मा, एमसी चौहान, निर्मला राणा, ध्यान सिंह गुलेरिया, शमशेर सिंह मन्हास, आरएस राणा, केएस राणा, खेम सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed