फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi news, himachal news, sampling increased mandi, cases of corona also came more.

मंडी में सैंपलिंग बढ़ी तो कोरोना के केस भी ज्यादा आए

Mon, 25 Jul 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mandi news, himachal news, sampling increased mandi, cases of corona also came more.
मंडी। सैंपलिंग बढ़ने के साथ कोरोना के मामले भी बढ़ने लगे है। सोमवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज के पांच स्वास्थ्य कर्मियों, कमांद पुलिस स्टेशन में तैनात कर्मी, मंडी के निजी अस्पताल के एक कर्मी और नर्सिंग कॉलेज से एक प्रशिक्षु और मंडी सदर थाना के एसएचओ सहित 216 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में एक साल का शिशु और सराज के धरवाड़थाच का शिक्षक भी शामिल है। महीनों बाद जिले में एक ही दिन में 200 से अधिक मामले सामने आए हैं। मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता डोज लगाने का अभियान भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को 144 केंद्रों में 10,043 लोगों ने सतर्कता डोज लगाई है। सोमवार को जिलेभर में 843 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 216 संक्रमित पाए गए हैं। रैट के तहत 815 सैैंपल जांचे गए। इसमें 202 संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर के 28 सैंपल में से 14 संक्रमित निकले हैं। पॉजिटिविटी रेट 25.62 रही है। अब मंडी जिले में सक्रिय मामले 819 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सरकाघाट में 24, बल्ह में 19, गोहर में 15, सदर से 47, सुंदरनगर से 28, करसोग से 26, जोगिंद्रनगर से 22, धर्मपुर से 17, बालीचौकी से दो, कुल्लू से दो, बाहरी राज्यों से दो, पधर से चार और सराज से आठ मामले सामने आए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed