{"_id":"62e6c122eec9b04b0d1a9244","slug":"mandi-news-himachal-news-rock-fell-mandi-pathankot-highway-jogindernagar-mandi-news-sml416984138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेलू में हाईवे पर गिरीं चट्टानें, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेलू में हाईवे पर गिरीं चट्टानें, हादसा टला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर के ढेलू में हाईवे पर गिरे पत्थर।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर से करीब एक किलोमीटर दूर ढेलू के पास पठानकोट-मंडी हाईवे पर अचानक चट्टानें गिर जाने से बड़ा हादसा होते-होते टला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे हाईवे पर जब वाहन गुजर रहे थे तो पहाड़ी से अचानक चट्टानें आ गिरीं।
इस दौरान दोपहिया वाहन चालक बाल-बाल बचे। राहगीरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। उधर, लडभड़ोल क्षेत्र में हुई बारिश से बिनवा खड्ड उफान पर चल रही है। शहर की गुगली खड्ड और मच्छयाल में रणा खड्ड ने भी रौद्र रूप धारण किया है।
चौंतड़ा के नजदीक बजगर नाले में भी बाढ़ आई है। रविवार सुबह से देर शाम तक हुई बारिश से उपमंडल के तमाम खड्डें-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर अनावश्यक आवाजाही पर विराम लगाने की अपील क्षेत्रवासियों से की है।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि पठानकोट-मंडी हाईवे पर ढेलू के नजदीक चट्टानें गिरने से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। बारिश से हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। संवाद