{"_id":"62c074a9762e673b4976b6b4","slug":"mandi-news-himachal-news-rain-mandi-water-entered-shops-and-house-mandi-news-sml4140023144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में मूसलाधार बारिश, दुकानों-मकानों में घुस गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में मूसलाधार बारिश, दुकानों-मकानों में घुस गया पानी
विज्ञापन
मंडी शहर में तेज बारिश के बीच पानी से भरी सड़क से गुजरता वाहन।
- फोटो : Mandi
मंडी। छोटी काशी मंडी में शनिवार शाम को मूसलाधार बारिश ने खूब कहर बरपाया। दुकानों और व्यावसायिक परिसरों में पानी घुस गया। सड़कें, गलियां सब जलमग्न हो गईं। सड़कों पर बह रहे पानी में वाहनों का चलना भी दूभर हो गया। कई मकानों में भी पानी घुस गया।
टारना मंदिर की सीढ़ियों की तरफ से आने वाला पानी साथ लगती दुकानों में पानी घुस गया। इससे कारोबारियों को नुकसान हुआ है। पंजाबी ढाबा से आगे गिफ्ट सेंटर, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक और पतंजलि स्टोर में भी पानी घुस गया। कपड़े की दुकान के मालिक नरेंद्र राणा ने बताया कि दुकान में रखे 100 सूट खराब हो गए। होटल कृष्णा में भी पानी भर गया। मुहम्मद अब्बुला अमीर, विजय कुमार शर्मा, रविकांत दुग्गल आदि की दुकानों में भी पानी भरने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।
शहर के कई मकानों में पानी घुस जाने से किराये के कमरों में रह रहे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शहर की इंदिरा मार्केट, महाजन बाजार, जवाहरनगर, पड्डल, सौली खड्ड, जेलरोड, टारना में भी दुकानों और मकानों में पानी चला गया है। प्रभावित कारोबारियों ने बताया कि शहर में बंद नालियों के कारण यह नुकसान हुआ है। बारिश ने नगर निगम की पोल भी खोल दी है।
विज्ञापन
शहर की नालियां अवरुद्ध होने के कारण सड़कों पर ही पानी बहा। एसडीएम मंडी रितिका जिंदल ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। संवाद