{"_id":"6380f81aa7f1ee225776777f","slug":"mandi-news-himachal-news-preparations-for-counting-of-votes-started-rehearsal-on-december-2-3-mandi-news-sml4289441126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मतगणना की तैयारियां शुरू, 2-3 दिसंबर को रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मतगणना की तैयारियां शुरू, 2-3 दिसंबर को रिहर्सल
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में विधानसभा चुनाव के मतों की गणना की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। जिले की 10 विस क्षेत्रों के 10 केंद्रों में 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। 6,38,971 वोटों की गिनती के लिए करीब 1,000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
10 मतगणना केंद्रों में 110 टेबल स्थापित होंगे। पहला रुझान सुबह 9 बजे आएगा। जिला निर्वाचन विभाग ने मतगणना के लिए रिहर्सल की तिथि भी निर्धारित कर दी है। मतगणना की पहली रिहर्सल दो और तीन दिसंबर को होगी। दूसरी रिहर्सल 7 दिसंबर को होगी।
विस क्षेत्र मतगणना केंद टेबल
करसोग करसोग कॉलेज 12
सुंदरनगर पालीटेकनीक कॉलेज 14
नाचन बासा कॉलेज 12
सराज सीसे स्कूल थुनाग 10
द्रंग नारला कॉलेज 08
जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर कॉलेज 10
धर्मपुर महाविद्यालय धर्मपुर 08
मंडी वल्लभ कॉलेज 14
बल्ह लघु सचिवालय 14
सरकाघाट रविंद्रनाथ टैगोर कॉलेज 08
....
ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में 1200 जवान तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 1,190 मतदान केंद्र में प्रयोग सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। इन मशीनों की कड़ी सुरक्षा जिला पुलिस, आर्म्ड पुलिस और केंद्रीय आर्म्ड पुलिस कर रही है। इसमें लगभग 1,200 जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
..
67 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
जिला मंडी में 67 प्रत्याशी विधानसभा चुनाव-2022 में भाग्य आजमा रहे हैं। इस बार जिले में 75.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले में ईवीएम के माध्यम से कुल 6,38,971 लोगों ने मतदान किया। इसमें 3,30,686 महिलाएं तथा 3,08,283 पुरुष सम्मिलित हैं। जिला मंडी में सबसे अधिक मतदान सराज में 82.10 प्रतिशत तथा सबसे कम सरकाघाट में 68.06 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।