{"_id":"638cd7b0eabb8a1e7c163200","slug":"mandi-news-himachal-news-polytechnic-college-should-be-opened-in-gohar-mandi-news-sml4298323183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोहर में खोला जाए बहुतकनीकी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोहर में खोला जाए बहुतकनीकी कॉलेज
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। गोहर में बहुतकनीकी कॉलेज खोलने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। गोहर के रघाटली गांव में सरकारी 51 बीघा खाली जमीन पर कॉलेज खोलने की मांग उठ रही है। स्थानीय जनता का कहना है कि राजनीतिक अनदेखी का शिकार हो रहा गोहर क्षेत्र अब हर तरफ से पिछड़ता जा रहा है।
गोहर में लंबे समय से लोगों की मुख्य मांग पॉलिटेक्निकल कॉलेज की है। गोहर वासियों का कहना है कि सराज विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा वक्त में कई शिक्षा संस्थान चल रहे हैं। इसलिए गोहर में पॉलिटेक्निकल कॉलेज का होना अति आवश्यक है। इसके लिए गोहर में रघाटली गांव में लगभग 51बीघा सरकारी भूमि खाली पड़ी हुई है।
अगर सरकार चाहे तो गोहर के रघाटली गांव में पॉलिटेक्निकल कॉलेज खोला जा सकता है। इससे गोहर के विकास को नई दिशा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी गोहर का नाम होगा। व्यापार मंडल गोहर और स्यांज सहित ग्राम पंचायत गोहर, दान, खनुला, बस्सी, धरोट, स्यांज, बासा, नौण, देवधार, नांडी, देलग टिक्करी के प्रधानों, उप प्रधानों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि गोहर क्षेत्र के विकास के लिए बहुतकनीकी कॉलेज खोला जाए।