{"_id":"62dd8c27f38ed3183642b0d9","slug":"mandi-news-himachal-news-po-cell-tea-arrested-criminal-mandi-town-mandi-news-sml416256914","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल ने धरा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओ सेल ने धरा उद्घोषित अपराधी
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर। जिला सत्र न्यायालय मंडी में दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत विचाराधीन मामले में उपमंडल थुनाग के रहने वाले वांछित भगोड़े अपराधी को पीओ सेल टीम ने मंडी शहर से गिरफ्तार किया है। पीओ सेल टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए अपराधी को पुलिस थाना गोहर के हवाले कर दिया है।
आरोपी कुबेर दत्त शर्मा गांव सुरागी तहसील थुनाग के खिलाफ 2020 में पुलिस थाना गोहर में दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चालान तैयार कर जिला सत्र न्यायालय मंडी के समक्ष पेश किया।
ट्रायल के दौरान आरोपी कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रहा। इस पर न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगह दबिश दी लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। इस पर पीओ सेल की टीम ने आरोपी को मंडी शहर के रामनगर के मंगवाई मोहल्ला से गिरफ्तार किया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद