{"_id":"61895c7e4b5a1c522a6a31e3","slug":"mandi-news-himachal-news-patdighat-road-boycott-election-mandi-news-sml3896264113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटड़ीघाट सड़क पक्की न की तो विस चुनाव का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटड़ीघाट सड़क पक्की न की तो विस चुनाव का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के लोगों ने प्रदेश सरकार को चेताया कि गोभड़ता-पटड़ीघाट सड़क को पक्का नहीं किया तो आगामी विस चुनावों का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि पटड़ीघाट-गोभड़ता सड़क पिछले दो दशकों से अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है।
सड़क की दूरी पटड़ीघाट से गोभड़ता के लिए लगभग 6 किलोमीटर है। मार्ग पर लगभग एक हजार की आबादी निर्भर करती है। लोक निर्माण विभाग एक दशक पहले सड़क की टारिंग कर रहा था लेकिन दो किलोमीटर दूर धनेड़ गांव के पास टारिंग का कार्य बंद कर दिया गया।
आज तक लगभग एक दशक बीत जाने के बाद भी इस सड़क की टारिंग धनेड़ गांव तक ही पहुंच पाई हुई हैं। अभी भी लगभग तीन किलोमीटर टारिंग करना बाकी हैं। स्थानीय लोगों में वार्ड पंच गोभड़ता हमराज, दीनानाथ, भगवान दास, योग राज, चंद्रमनी, चंपा देवी, हेम राज, नीरज शर्मा, श्याम लाल, राज कुमार, अंत राम, तांबरध्वज, शिवदत्त, नीलमणि आदि ने कहा कि अगर सरकार और लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पक्का नहीं किया तो आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विनोद शर्मा ने कहा कि सड़क का एक किलोमीटर का टेंडर हो चुका है, जल्द ही सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। जो सड़क कच्ची रहती है उसके लिए बजट आते ही पक्का कर दिया जाएगा।
000