फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, padhar, pali kisan mela, cultural activity

नीरू चाली घूमदी... पर मचाया धमाल

Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, padhar, pali kisan mela, cultural activity
द्रंग क्षेत्र के पाली किसान मेला में सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक। - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। उपमंडल के पाली में तीन दिवसीय किसान मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने खूब रंग जमाया। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में ‘साएं साएं मत कर रावीए मिंजो तेरा डर लगदा’ पहाड़ी गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसे दर्शकों ने जमकर सराहा। चौहारघाटी के श्याम ठाकुर ने ‘हाय मामा हांगता’ और ‘नीरू चाली घूमदी शिमले बजारा’ गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

केवल कृष्ण ने ‘दीवारों पे केसरी’, ’ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ गीत गाया।। मुकुल शर्मा ने ‘खाई के पान बनारस वाला’, ‘तेरी झलक’, ‘सुरमा लगाई के’, ‘लगी पढ़दी छावां’ और ‘शालू रे क्वार्टरे लगी रौनका’ गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। जोगिंद्रनगर के राकेश रावत ने ‘लो आ गई उनकी याद वो नहीं आए’, ‘लाल दाना टमटरे दा’ गीत प्रस्तुत किया। राखी गौतम ने ‘सुन साहिबा सुन प्यार की धुन’, ‘हुस्न पहाड़ों का’, ‘तेरी अखियां का यो काजल’, ‘जाई लेणा अछरिये पाली दे मेले जरूर’ आदि गीत प्रस्तुत कर मनोरंजन करवाया। यादव चौहान ने मंच संभाल श्रोताओं को जमकर नचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आराध्य देव श्री पशाकोट की महिमा से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ‘दिल दीवाना बिन सजना के माने ना’, ‘हांई ये मेरी धींगा धींगीये’, ‘हवा लागी चंडीगढ़ा री’, ‘कुथु ते आया मेरे रुनझुनुआ’, ‘लछी लछी लोक गलांदे’, ‘बस खड़ी हो मेरी कमलो’, ‘बबली प्यारिये तेरे देशा रा पाला’ आदि नॉन स्टॉप प्रस्तुत कर दर्शकों को नचाया।

इससे पहले मेला कमेटी अध्यक्ष हेमंत कुमार और पंचायत प्रधान जया स्वरूप ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य कृपाल ठाकुर, सचिव जीत कुमार, तीर्थराज ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, नरोत्तम सिंह, घनश्याम ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed