फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news One percent polling increased in Sarkaghat constituency

सरकाघाट विस क्षेत्र में एक प्रतिशत मतदान बढ़ा

Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news One percent polling increased in Sarkaghat constituency
मंडी। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में पिछले विस चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत मात्र एक प्रतिशत ही बढ़ा है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में से सरकाघाट क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां पर 2017 में 67.23 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार एक प्रतिशत बढ़कर 68.60 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन

यहां पर सबसे अधिक मतदान कांग्रेस प्रत्याशी के बूथ बाग पर हुआ है। इस बूथ पर 78.46 प्रतिशत मतदान हुुआ है। 1054 मतदाताओं में से 827 मतदाताओं ने वोट दिया है। इनमें 380 पुरुषों और 447 महिलाओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन

उधर, भाजपा प्रत्याशी के बूथ पर भी 69.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें कुल 697 मतदाताओं ने अपना वोट दिया है। इनमें पुरुषों में 324 और 373 महिलाओं ने अपना वोट दिया। सबसे कम मतदान सड़वाड़ बूथ पर हुआ है जहां मात्र 48.79 प्रतिशत हुआ है। यह मतदान पिछली बार के मतदान से भी कम हुआ है। पिछली बार यहां पर 50 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए थे, मगर मतदान प्रतिशतता नहीं बढ़ पाई। मतदान बूथ पर 496 में से मात्र 242 मतदाताओं ने ही मतदान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...
80% वोटिंग का आंकड़ा नहीं छू पाया कोई भी बूथ
सरकाघाट क्षेत्र में ऐसा कोई भी पोलिंग बूथ नहीं है जिसने 80 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा छुआ हो। यहां पर मात्र 37 ऐसे मतदान केंद्र रहे, जिनमें 80 से कम और 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। अधिकतर बूथों में 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है।

...
सरकाघाट में सबसे अधिक महिलाओं ने किया मतदान
विस क्षेत्र सरकाघाट में महिलाओं ने सबसे अधिक वोटिंग की है। कुल 46,054 में से 33,560 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। पुरुष में 44,621 में से 28,156 ने ही अपने मत का प्रयोग किया है। ऐसे में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक मत डाले हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed