{"_id":"636a9227a0d0fd558e4d8c15","slug":"mandi-news-himachal-news-one-kilo-of-charas-caught-from-a-youth-nepal-mandi-news-sml4272620147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल मूल के युवक से एक किलो चरस पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल मूल के युवक से एक किलो चरस पकड़ी
विज्ञापन
मंडी। पुलिस ने निजी बस में बैठे नेपाल मूल के एक युवक से 1.60 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंडी सदर थाना का दल मंगलवार को बिंद्राबणी उच्च मार्ग पर तैनात था। दोपहर बाद करीब चार बजे मनाली से मंडी जा रही एक निजी बस को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें बैठे नेपाल मूल के युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे एक किलो 60 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान केशव कुमार (32) पुत्र अशोक कुमार निवासी नेपाल के रूप में हुई है। यह युवक मनाली घूमने गया था और वापसी पर निजी बस से मंडी तक जा रहा था। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। संवाद