फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news one died car accident mandi kamand mandi

कमांद में कार हादसे में बुजुर्ग की मौत

Sun, 26 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news one died car accident mandi kamand mandi
द्रंग क्षेत्र के कमांद स्थित घोड़ा चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। मंडी-कटिंडी-बजौरा मार्ग पर कमांद के समीप कार दुर्घटना में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 5:45 बजे की है। द्रंग गांव का एक परिवार पांच सदस्यों सहित अपने ईष्ट देवता के मंदिर कटौला सुहड़ा गया था।
विज्ञापन

माथा टेकने बाद लौट रहे थे। कमांद के समीप घोड़ा चौक स्थान पर अचानक टायर फट जाने से कार पहाड़ी से टकरा गई। घटना में सुंदर लाल (74) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी धर्मपत्नी को आंशिक चोटें आईं जबकि अन्य सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी सुंदर लाल और उनकी धर्मपत्नी को 108 एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सुंदर लाल को मृत घोषित कर दिया। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी घटना का पता चलते ही जोनल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हादसे पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed