{"_id":"638643e04602957b2822befa","slug":"mandi-news-himachal-news-ntt-recruitment-should-be-completed-soon-union-mandi-news-sml4293558192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीटी भर्ती जल्द की जाए पूरी : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीटी भर्ती जल्द की जाए पूरी : संघ
विज्ञापन
मंडी में नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ की सदस्य एनटीटी के पदों को भरने के लिए एडीसी जतिन लाल के म?
- फोटो : Mandi
मंडी। नर्सरी प्रशिक्षित संघ मंडी ने एडीसी जतिन लाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए प्राथमिक स्कूलों में नर्सरी टीचर की भर्ती प्रक्रिया (एनटीटी) को जल्द पूरा करने की मांग की है।
प्रदेशाध्यक्ष तरनजस्सी नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 23 सितंबर 2022 को 4,784 पदों को भरने की मंजूरी कैबिनेट से दी थी। उसके उपरांत 28 सितंबर को भर्ती प्रक्रिया को आरंभ करने के लिए एक अधिसूचना भी जारी की है लेकिन आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी पड़ी है।
भर्ती प्रक्रिया को समय रहते पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को चुनाव आयोग से अनुमति लेने की मांग की है। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री वीर सिंह भारद्वाज भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने अभी तक इन पदों को नहीं भरा है।
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ और नर्सरी प्रशिक्षित संघ ने शिक्षा विभाग से मांग उठाई कि प्राथमिक पाठशालाओं में नर्सरी कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापकों को शीघ्र नियुक्त किया जाए। वर्तमान समय में प्रदेश की प्राथमिक पाठशाला में नर्सरी कक्षाओं में लगभग 60 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पाठशाला में प्रशिक्षित अध्यापक न होने के कारण नन्हें-मुन्ने बच्चों की पठन-पाठन की प्रक्रिया सुचारु रूप से नहीं चल रही है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि शिक्षा विभाग को अतिशीघ्र आदेश करवाए जाएं और एनटीटी की भर्ती के लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली जाए। संवाद