फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Now HRTC bus broke down in Galu jogindernagar

Mandi News: अब गलू में खराब हो गई एचआरटीसी की बस

Sat, 26 Nov 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Now HRTC bus broke down in Galu jogindernagar
जोगिंद्रनगर से मंडी जा रही एचआरटीसी की गलू के नजदीक हांफी बस। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी की बसें यात्रियों के लिए जी का जंजाल बनी हुई हैं। शुक्रवार को द्रुब्बल में बस का स्टीयरिंग फ्री हो गया था, अब शनिवार को जोगिंद्रनगर से मंडी जा रही बस गलू के पास हांफ गई।
विज्ञापन

इससे यात्री परेशान हुए। तकनीकी खामी के चलते यात्री तय समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। बस में सवार यात्री गोपाल ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह बस से मंडी की ओर जा रहे थे। छह किलोमीटर सफर तय करने के बाद बस करीब 8:20 बजे गलू के पास हाईवे पर हांफ गई। बताया जा रहा है कि जोगिंद्रनगर डिपो की यह बस वर्षों पुरानी थी।
विज्ञापन

यात्रियों ने भी बस की खस्ताहालत को लेकर परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। हालांकि परिवहन निगम की दूसरी बस में यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। बस डिपो जोगिंद्रनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। दूसरी बस भेज दी थी। जोगिंद्रनगर बस डिपो को भी पांच नई बसें मिली हैं। और बसों की मांग निगम से की है ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed