{"_id":"627160fa64499c4d463b5607","slug":"mandi-news-himachal-news-newborn-baby-died-due-to-drowning-mandi-news-sml407662016","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से हुई थी नवजात शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से हुई थी नवजात शिशु की मौत
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में नवजात शिशु की मौत मामले में पुलिस तह तक पहुंच चुकी है। जल्द ही पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
पुलिस के मुताबिक शिशु की मौत डूबने से ही हुई है। यह बात भी पुष्ट हुई है कि प्रसव शौचालय में ही हुआ है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक पुलिस उसमें दिखने वाले लोगों की शिनाख्त में जुटी हुई है और जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस मामले की हर पहलू पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिशु की मौत डूबने से हुई है। आरोपियों की शिनाख्त होते ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। मामले के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। संवाद