फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news nerchowk medical college krasna lab quick lab test

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अब फटाफट होंगे टेस्ट

Thu, 01 Sep 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news nerchowk medical college krasna lab quick lab test
मंडी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अब क्रस्ना लैब पूरी तरह से काम करना शुरू हो गई है। मरीजों को तुरंत रिपोर्ट मिलेगी। इससे पहले लैब में दिए जा रहे सैंपल की रिपोर्ट चंडीगढ़ से आने के बाद मरीजों को दूसरे या तीसरे दिन मिल रही थी।
विज्ञापन

अब यहां पर मशीनें स्थापित हो गई हैं और जल्द ही इन मशीनों को शुरू भी कर दिया जाएगा। ऐसे में मरीजों को सरकारी दामों पर टेस्ट की सुविधा मिलेगी। मरीजों को पिछले तीन माह से हो रही परेशानी भी दूर हो जाएगी। इसके साथ ही सरकारी लैब से बोझ कम हो जाएगा और मरीजों को घंटों लैब के बाहर लाइनों में लगने से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों को बाहर महंगे दाम देकर टेस्ट नहीं करवाने पड़ेंगे। सबसे बड़ी राहत की बात तो यह है कि यहां पर स्थापित क्रस्ना लैब में टेस्ट की फीस ऑनलाइन भी दे सकेंगे। मरीज, तीमारदार यूपीआई जैसे गूगल पे आदि से भी भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में क्यूआर कोड की व्यवस्था कर दी है। मरीज या तीमारदारों के पास अगर नकद राशि न हो तो वे ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश भवानी ने कहा कि लैब पूरी तरह से तैयार है और जल्द सुचारु रूप से कार्य करेगी।

....
190 से अधिक टेस्ट की मिलेगी सुविधा
क्रस्ना लैब में 190 से अधिक टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। इनमें रक्त और मूत्र परीक्षण, कॉलेस्ट्रॉल, लिपिड प्रोफाइल, ग्लूकोज, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर टेस्ट सहित कई तरह के टेस्ट किए जाएंगे। पहले यहां पर अपने उपकरण और मशीन नहीं थी, इसलिए टेस्ट रिपोर्ट चंडीगढ़ से आ रही थी। अब कंपनी ने लैब में सभी उपकरण और मशीनें स्थापित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed