फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news nagar nigam mandi bench distribution

Mandi News: नगर निगम मंडी ने पार्षदों को बांटे 200 बेंच

Fri, 09 May 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news nagar nigam mandi bench distribution
मंडी। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर बैठने के लिए लोगों को बेंच की कमी नहीं सताएगी। नगर निगम ने 200 बेंच खरीद कर सभी पार्षदों को वितरित कर दिए हैं। नगर निगम के अस्तित्व में आने के बाद हालांकि 500 बेंच की खरीद की गई थी। इन्हें पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों में स्थापित किया है।
विज्ञापन

पार्षदों की मांग के बाद नगर निगम ने 200 बेंच और उपलब्ध करवाने की बात कही थी। वार्डों को अब और बेंच मिलने से कमी दूर हो जाएगी। कुछ पार्षदों ने बेंच के वितरण पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु ने बताया कि उनके वार्ड में पहले ही कम बेंच उपलब्ध करवाए गए। अब नए बेंच आने पर भी उनको सभी पार्षदों के बराबर वितरित किए जा रहे है। खलियार वार्ड की पार्षद अलकनंदा हांडा का कहना है कि वार्ड का दायरा देख कर बेंच का वितरण किया जाना चाहिए था। छोटे वार्डों की अपेक्षा बड़े वार्डों को अधिक बेंच उपलब्ध करवाने चाहिए। इसी तरह विकास कार्यों के लिए भी धनराशि का वितरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पार्षदों की मांग पर 200 बेंच की खरीद की गई है। सभी पार्षदों को बेंच का एक समान वितरण किया जा रहा है।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed