{"_id":"62b0b0bd7c6d0d451d4e1ac3","slug":"mandi-news-himachal-news-merger-employees-officer-government-department-mandi-news-sml4127667173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों-अधिकारियों का सरकारी विभाग में हो विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों-अधिकारियों का सरकारी विभाग में हो विलय
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सरकार ने 24 जून तक जिला परिषद के अधीन कर्मचारियों-अधिकारियों का सरकारी विभाग में विलय नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। यह चेतावनी जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ सराज ने दी है।
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को विकास खंड अधिकारी सराज जीसी पाठक के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक को प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ सराज की बैठक खंड अध्यक्ष वीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में जंजैहली में हुई। इसमें महासंघ के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में कर्मचारियों ने संघ की राज्य कार्यकारिणी के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया है। सभी कर्मचारियों ने एक सुर में निर्णय लिया कि 24 मई तक अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी-अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। महासंघ के महासचिव संतोष ठाकुर ने कहा कि सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों के सभी कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़ जाएंगे। संवाद