फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, memorandum cm jairam neglect health, services sarkaghat

सरकाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी पर सीएम को भेजा ज्ञापन

Fri, 27 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, memorandum cm jairam neglect health, services sarkaghat
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने नबाही वार्ड के जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग के अलावा अन्य जनसमस्याएं भी उठाई गई हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सरकाघाट अस्पताल से चार डॉक्टरों के एक साथ तबादलों के बाद नियुक्तियां नहीं हुई हैं। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के बिना लोग मंडी और हमीरपुर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

बलद्वाड़ा सिविल अस्पताल की भी स्थिति दयनीय है। जमणी सीएचसी भी मात्र एक डॉक्टर के सहारे चल रहा है। भद्रोता क्षेत्र की एकमात्र एंबुलेंस ड्राइवर न होने के कारण धूल फांक रही है। विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में पीने के पानी के संकट का मामला भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कांढापत्तन पेयजल योजना के जगह-जगह से खराब होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सरकाघाट बस डिपो से बसें स्थानांतरित होने के कारण कई रूट बंद कर दिए गए हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस दौरान विनोद कुमार, कुलदीप शर्मा, सुनील वर्मा, देशराज, चुड़ामणी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed