फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, mandi, laptops distribution, meritorios students

मंडी के मेधावियों को जल्द मिलेंगे लैपटॉप

Fri, 20 May 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, mandi, laptops distribution, meritorios students
मंडी। जिले के 2,908 मेधावियों को जल्द ही लैपटॉप आवंटित होंगे। जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में लैपटॉप पहुंच गए हैं। लैपटॉप के वितरण का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर जल्द करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सीएम कार्यालय से तिथि निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ये लैपटॉप दसवीं के 1,537 और जमा दो कक्षा के 1,371 मेधावियों को आवंटित किए जाने हैं। इसमें सत्र 2018 और 2019 के मेधावियों को 1,522 लैपटॉप जबकि 2019 और 2020 के 1,386 मेधावियों के लैपटॉप की खेप मंडी उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

लैपटॉप का आवंटन लंबे समय से लटका हुआ था। इस कारण मेधावियों को अभी तक लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। अब उन्हें शीघ्र ही लैपटॉप मिलेंगे।
जिला मंडी उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुदेश कुमार ने बताया कि कार्यालय में सरकार की ओर से 2,908 लैपटॉप भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के मंडी दौरे पर आते ही ये लैपटॉप मेधावियों को आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से दसवीं और जमा दो के मेधावियों को प्रोत्साहन के तौर पर लैपटॉप प्रदान किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed