Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news life imprisonment for unnatural rape

Mandi News: अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

Fri, 02 Dec 2022 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news life imprisonment for unnatural rape
मंडी। नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास और 1.09 लाख रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। जुर्माना राशि निश्चित समय में अदा न करने पर उसे दो से छह महीने तक का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) की अदालत ने भादंसं की धारा 377, 376 (एबी), 354, 506 (दो) और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 व 10 के तहत अभियोग साबित होने पर पश्चिमी बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जिले के निदान साही बागान गांव निवासी सागर को क्रमश: आजीवन कारावास, 20 साल, 2-2 साल और 20 साल एवं पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

उक्त सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। इसके अलावा आरोपी को क्रमश: पांच हजार, पचास हजार, एक-एक हजार और पचास हजार एवं दो हजार रुपये जुर्माना भी उक्त धाराओं के तहत अदा करना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि 4 नवंबर 2019 को दोषी सागर उसे निर्माणाधीन पंचायत घर में ले गया और अप्राकृतिक दुष्कर्म, अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। सागर के खिलाफ अदालत में अभियोग चलाया गया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों से दोषी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म करने, अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का अभियोग संदेह की छाया से दूर साबित हुआ है। इसके चलते अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed