फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, lachkandi barot-ghatasani road truck fell uhal river driver died

लचकंडी के पास ढाई सौ मीटर नीचे गिरा ट्रक, चालक की मौत

Thu, 16 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, lachkandi barot-ghatasani road truck fell uhal river driver died
पधर में लचकंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। बरोट-घटासनी राजमार्ग में लचकंडी के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। घटना वीरवार दोपहर को हुई। ट्रक बरमाणा से सीमेंट लेकर बरोट गया था।
विज्ञापन

लौटते समय लचकंडी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गिरकर ऊहल नदी में पहुंच गया। इससे ट्रक के परखचे उड़ गए। ट्रक का केबिन पूरी तरह से दब जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव भी बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही पधर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। शव को बाहर निकालने के लिए कोई भी विकल्प न होने के चलते पधर से दो क्रेन मशीनें बुलाई और शव निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की पहचान सतीश कुमार (52) निवासी बैरी बरमाणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed