फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, jogindernagar hospital, specialist, doctor shopkeeper

विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने पर व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा

Sun, 22 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, jogindernagar hospital, specialist, doctor shopkeeper
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां न होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के बाद अब व्यापार मंडल ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने चेताया कि अगर चिकित्सकों की नियुक्तियां नहीं की जाती हैं तो 25 मई को बाजार बंद रखा जाएगा। इस दौरान शहर में रोष रैली भी निकाली जाएगी।
अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि अस्पताल में मेडिसिन, हड्डी और नेत्र रोग विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। मरीज दूसरे अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। कहा कि उपमंडलीय अस्पताल में हर रोज सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। उन्हें अस्पताल से रेफर किया जा रहा है। बताया कि अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों को राजनीतिक द्वेष के चलते प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य बेपटरी हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed