{"_id":"6278025769d77d636301b8e6","slug":"mandi-news-himachal-news-joa-exam-mining-deputy-inspector-exam-mandi-mandi-news-sml4081624112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेओए और माइनिंग उपनिरीक्षक बनने के लिए 1150 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेओए और माइनिंग उपनिरीक्षक बनने के लिए 1150 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
वल्लभ महाविद्यालय मंडी में जेओए परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : Mandi
मंडी। वल्लभ कॉलेज में रविवार को जेओए (जूनियर ऑफिस असिस्टेंट) और माइनिंग उपनिरीक्षक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। कॉलेज में बनाए गए दो केंद्रों पर सुबह और शाम के सत्र में 1,150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा को पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कॉलेज प्रबंधन की तरफ से सभी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह के सत्र में 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक जेओए और शाम 2:00 बजे से 4:00 बजे तक माइनिंग उपनिरीक्षक की परीक्षा हुई।
अभ्यर्थियों के बैग, पुस्तकें, मोबाइल सहित सभी प्रकार की सामग्री परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवाई गई। परीक्षा केंद्र में कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी मौजूद रहे। महाविद्यालय के 25 शिक्षकों और नौ कर्मचारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने का जिम्मा संभाला।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य वाईपी शर्मा ने बताया कि दोनों केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं आयोजित की गई। सुबह के सत्र में 600 और शाम के सत्र में 550 अभ्यर्थियों के द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया। संवाद