फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, janjeihli tourism, festival, botalaan footi hye ra natiya

बोतलां फूटी हाय रे नातिया...पर मचाया धमाल

Mon, 13 Jun 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, janjeihli tourism, festival, botalaan footi hye ra natiya
जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते पहाड़ी लोकगायक नरेंद्र ठाकुर। - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में रविवार रात को पहाड़ी गायक रमेश ठाकुर और नरेंद्र ठाकुर ने खूब धमाल मचाया। हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों का तड़का लगा कर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

रमेश ठाकुर ने हिंदी गीत तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही, पहाड़ी गीत छाता भूलू तेरे घरा रे टाहले, धाटू पाटू लाई घुमदी, लोभ लागा तेरा गे बांकी पड़ोसणे, हीरा ठकरैणिए, मत घूमदी ओ शोरिए आदि गीतों से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मशहूर पहाड़ी गायक नरेंद्र ठाकुर ने मंच संभालते हुए लोभा न झुरीए हां घर बार भुला, बुरा लगा तेरा पानी पीना ओ रीनू, बांगा चुटी ओ सरला, बोतलां फूटी हाय रे नातिया, रोक भाभीए रोक भाभीए अपनी बहणा रोक भाभीए आदि नॉन स्टॉप पहाड़ी गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 2017 में रहे मेलोडी ऑफ सराज के विजेता तरुण कौशल ने फिल्मी गीत हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में, बेलुए बुरा आया जमाना, वहीं रवि कुमार शांडिल ने कांटा चुबरो रा, दाड़ू ता पाक्के, बांकी शोरिए आदि गीत गाकर मनोरंजन किया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed