फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Inauguration of 14 development works worth 29 crores in Janjehli

जंजैहली में 29 करोड़ के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण

Thu, 29 Sep 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Inauguration of 14 development works worth 29 crores in Janjehli
जंजैहली में बहुउद्देश्यीय खेल परिसर को शुभारंभ करते मुख्यमंत्री। - फोटो : Mandi
थुनाग/करसोग (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को जंजैहली में लगभग 29 करोड़ की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने 10.78 करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल जंजैहली के भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

जंजैहली में ही 4.12 करोड़ से बने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, बागाचनोगी में 50 लाख के राजकीय सेरीकल्चर सेंटर का शुभारंभ किया। 5.99 करोड़ रुपये के इंडोर स्टेडियम को भी जनता को समर्पित किया। जंजैहली में नए वनमंडल (वन्य जीव) और लोक निर्माण विभाग के वृत्त कार्यालय, नवस्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोधाधार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला तुंगधार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला भलवाड़ और लंबाथाच में 5,000 लीटर क्षमता के मिल्क कूलर का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने खोड़ाथाच में 1.75 करोड़ और खौली में 3.49 करोड़ की लागत से बनने वाले नेचर पार्कों के शिलान्यास भी किए। सीएम ने कहा कि इससे सराज में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एक शाम मंडी के कर्मचारियों के नाम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 30 सितंबर को सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
सहायक आयुक्त मंडी राकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहरबाद 3 बजे विपाशा सदन मंडी पहुंचेंगे तथा एक शाम मंडी के कर्मचारियों के नाम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सायं 5 बजे गांधी चौक मंडी में नगर निगम मंडी के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।

साथ ही आईआरबीएन तृतीय बटालियन पंडोह में आवासीय भवन, शस्त्रागार स्टोर भवन तथा पशु औषधालय भवन पंडोह का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री नगर निगम मंडी में सम्मिलित नए क्षेत्र को पेयजल योजना का शुभारंभ तथा नगर निगम एवं रेडक्रॉस शॉपिंग कांप्लेक्स मंडी का शिलान्यास भी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed