फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news inauguration Electricity Board office Nerchowk Mandi cm jairam

नेरचौक में विद्युत मंडल कार्यालय का शुभारंभ

Sat, 27 Aug 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news inauguration Electricity Board office Nerchowk Mandi cm jairam
मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र स्थित कंसा मैदान में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष समारोह - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नेरचौक विद्युत मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया। वह बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 साल पूरे होने पर यहां समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 54.56 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 4.31 करोड़ की लागत से स्तरोन्नत लूणापानी से सैण सड़क, 1.17 करोड़ की लागत से पैड़ी से धड़वाहन सड़क, 92 लाख की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना गाती नागचला की रि-मॉडलिंग, नगर पंचायत रिवालसर में 11.29 करोड़ की लागत से रिवालसर शहर के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने 21.04 करोड़ की लागत से जरलू में बनने वाली फल एवं सब्जी उपमंडी, 8.32 करोड़ की लागत से बनने वाले सकरोहा नैना माता मंदिर-पीपली-नदौल-कौसाला-मलवाणा सड़क, 6.01 करोड़ की लागत से बनने वाली लखवाण-डहणू-वनशोट-रठोल-अंदरेटा-मैरामसीत सड़क तथा 1.50 करोड़ रुपये की लागत की ग्राम पंचायत कसारला में बधौण गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए जलापूर्ति योजनाओं के स्रोत संवर्धन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े चार वर्षों के दौरान नेरचौक में अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय खोला गया और बल्ह क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये से लघु सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय रिवालसर का भवन निर्मित किया गया है तथा क्षेत्र में सड़कों और पुलों आदि के निर्माण पर लगभग 101 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 16.31 करोड़ रुपये के व्यय से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट चक्कर का निर्माण किया गया है। बागवानी क्षेत्र में 2.25 करोड़ रुपये का उपदान प्रदान किया गया तथा उद्योग क्षेत्र में 25.68 करोड़ रुपये के ऋण व उपदान प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र में लगभग 11,000 करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
भीड़ जुटाकर बल्ह के विधायक इंद्र गांधी शक्ति प्रदर्शन
कंसा मैदान में आयोजित समारोह में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठाकर नारेबाजी की। सीएम भी मौजूद भीड़ के नजारे को अपने फोन में कैद करते दिखे।

इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed