{"_id":"6369441e31402a203938c7d6","slug":"mandi-news-himachal-news-if-you-do-not-get-drinking-water-supply-you-will-gherao-the-office-mandi-news-sml4271598113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल सप्लाई न मिली तो करेंगे कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल सप्लाई न मिली तो करेंगे कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के सेरली बताही गांव में 18 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। यहां के करीब 30 परिवारों को पिछले कई सालों से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
सेरली बताही गांव में आधे महीने से एक भी बूंद पानी की नहीं टपकी है। नल शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों को दूर-दूर जाकर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पूरा दिन पानी लाने में ही व्यर्थ हो जाता है। इससे रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों में वार्ड पंच सेरली बताही कांता देवी, छवि राम, रवि चंद, चमन लाल, चुनी लाल, ईश्वर दास, चमन लाल, छवि राम आदि का कहना है कि विभाग को कई बार सूचित किया मगर अब तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पेयजल सप्लाई नहीं दी गई तो वे विभागीय कार्यालय का घेराव करेंगे। अधिशासी अभियंता संदीप शर्मा ने कहा कि वह गांवों में जाकर स्वयं समस्या का समाधान करवाएंगे। संवाद