फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news HRTC bus going to Mandi in Jogindernagar broke down

Mandi News: जोगिंद्रनगर में मंडी जा रही एचआरटीसी की बस खराब

Sun, 27 Nov 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news HRTC bus going to Mandi in Jogindernagar broke down
पालमपुर से मंडी जा रही परिवहन निगम की बस जोगिंद्रनगर बस अड्डे पर हुई खराब। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पालमपुर से मंडी जा रही एचआरटीसी की बस जोगिंद्रनगर में खराब हो गई। बस अड्डे से निकलते ही बस हांफ गई। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। बस की मरम्मत कर एक घंटे के बाद मंडी के लिए रवाना किया गया। यात्रियों ने बस खराब होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे यह बस जोगिंद्रनगर से मंडी के लिए रवाना हुई लेकिन कुछ ही दूरी पर बस खराब हो गई। इसके बाद परिवहन निगम ने मैकेनिक को बुलाया। बस को ठीक करने में करीब एक घंटा लग गया। उसके बाद बस को मंडी रवाना किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सवारियां काफी परेशान हुईं। परिवहन निगम की बसों में आए दिन तकनीकी खराबी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बीते शनिवार को जोगिंद्रनगर से मंडी जा रही बस हाईवे में गलू के नजदीक बीच सड़क पर हांफ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं शुक्रवार को द्रुब्बल जा रही एचआरटीसी की बस का स्टीयरिंग फ्री हो जाने से बड़ा हादसा टल गया था। इसमें चालक ने सूझबूझ से काम लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि दो यात्रियों को आंशिक चोटें आई थीं। बस डिपो जोगिंद्रनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को कुछ परेशानी झेलनी पड़ी।
......
जीरो माइलेज बसों में यात्रा जोखिम भरी
बस डिपो जोगिंद्रनगर की कई बसें जीरो माइलेज हो चुकी हैं। इन बसों पर सफर करना जोखिम भरा है। बस डिपो में कुल 80 लोकल रूटों के लिए 40 बसें हैं। इनमें करीब 30 प्रतिशत बसें जीरो माइलेज की हैं। बसों की मरम्मत के लिए उपकरण भी कार्यशाला में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में खस्ताहाल बसों को ग्रामीण रूटों में दौड़ाकर यात्रियों को जोखिम में डाला जा रहा है।

.....
यात्रियों के सुरक्षित और सुगम सफर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश के सभी डिपो में नई बसों को शामिल कर रहा है। जोगिंद्रनगर बस डिपो को भी पांच नई बसें मिली हैं। और बसों की मांग भी निगम से की है, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक रहे।
-कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, जोगिंद्रनगर बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed