{"_id":"630272a2a3c7d5598a00f371","slug":"mandi-news-himachal-news-fraud-of-rs-3-25-lakh-in-the-name-of-recruitment-in-police-mandi-news-sml41906344","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती के नाम पर 3.25 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में भर्ती के नाम पर 3.25 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह थाना में पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर एक व्यक्ति पर 3.25 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 170 व 171 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता बिंता देवी पत्नी दिवंगत खजान सिंह निवासी नौरू डाकघर भंगरोटू ने शिकायत में बताया कि उसके चचेरे ने बताया कि चंडीगढ़ में विनोद कुमार नाम का एक एसआई पद पर तैनात व्यक्ति है जो युवाओं को कोचिंग देकर चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाता है।
शिकायतकर्ता ने चचेरे भाई के कहने पर अपने बेटे को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के लिए हामी भर दी। विनोद कुमार ने पुलिस की वर्दी पहने फोटो दिखाकर बेटे को भर्ती करवाने के लिए शिकायतकर्ता से 3.25 लाख की राशि ले ली।
विज्ञापन
कुछ समय बाद जब विनोद कुमार की तरफ से कोई जवाब न मिला और उसका मोबाइल बंद आया तो शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ में पता करवाया। उन्हें पता चला कि विनोद कुमार एसआई नहीं है। वे लोगों को इसी तरह ठगता है। शिकायतकर्ता ने इस बारे में बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी जाएगी। संवाद