फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Farmers will get urad seed at the rate of Rs 53 per kg

किसानों को 53 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मिलेगा उड़द बीज

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Farmers will get urad seed at the rate of Rs 53 per kg
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कृषि विभाग के विकास खंड द्रंग में 500 क्विंटल उड़द के बीज की बड़ी खेप किसानों के लिए पहुंच चुकी है। गुम्मा, पाली, पधर और जोगिंद्रनगर में पंजीकृत किसानों को 53 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज मिलेगा।
विज्ञापन

खरीफ दलहनों की फसल में उड़द (मास) की फसल सबसे प्रमुख मानी जाती है। इसकी बिजाई के लिए किसान हर साल बीज का इंतजार करते हैं। हाइब्रिड उड़द की फसल 74 से 76 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। बरसात के मौसम में बीज लगाने से किसानों को बंपर फसल की पैदावार होती है। द्रंग ब्लॉक में पंजीकृत करीब 20,000 किसानों को बीज उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग के बीज विक्रय केंद्रों में तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले किसानों को टमाटर, घिया, भिंडी का बीज उपलब्ध करवाया था। कृषि विकास अधिकारी सोनम ने बताया कि आमदनी बढ़ाने के मकसद से किसानों को नकदी फसलों पर जागरूक किया जा रहा है। जोगिंद्रनगर में 6,000 किसान करीब 5,000 हेक्टेयर भूमि पर खेतीबाड़ी करते हैं। 53 रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को उड़द का बीज मुहैया करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed