फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, dev kamrunag, yaad karoon tijo sanjha bhyaga, pm jansabha

जै देवा कमरुनागा याद करूं तिजो संझा भ्यागा...भजन पर डाली नाटी

Mon, 27 Dec 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, dev kamrunag, yaad karoon tijo sanjha bhyaga, pm jansabha
पड्डल में पहुंचने पर वाद्य यंत्र बजाते बजंतरी। - फोटो : Mandi
मंडी। सुबह करीब नौ बजे तक मंडी शहर धुंध की आगोश में लिपटा हुआ था। पीएम की जनसभा के लिए पहुंचे लोग आशंकित होने लगे कि कहीं पीएम का दौरा ही रद्द न हो जाए। पंडाल में लगी कुर्सियों में भी कुछेक लोग ही बैठे थे। लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन

करीब पौने दस बजे धुंध छंटी और सूर्य देव की किरणें पड्डल मैदान में पड़ने लगीं तो बजंतरियों की देवध्वनियों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। पांच मिनट के भीतर ही पंडाल में भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बारिश के देवता कमरुनाग की जयजयकार हो उठी। जै देवा कमरुनागा याद करूं तिजो संझा भ्यागा...भजन में पूरा पंडाल रम गया और नाटी डाल कर देव कमरुनाग का अभिनंदन और आभार जताया। मौसम साफ होते ही पड्डल में इतने लोग जुट गए कि वह छोटा पड़ने लगा।
विज्ञापन

जनजातीय जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा के भरमौर, किलाड़ समेत विभिन्न जगहों से लोग उमड़ आए। करीब 10:50 मिनट पर पंडाल पैक हो गया। मंडी पहुंचे लोग उत्साहित होकर सड़क से भी पीएम मोदी को सुनने के लिए खड़े रहे। सेरी मंच तक पूरा शहर पैक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एसपी को खुद संभालना पड़ा यातायात
करीब 2:20 बजे भाषण खत्म होते ही भीड़ एक साथ बाहर निकली तो सड़कें जाम हो गईं। आलम यह रहा कि एसपी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। पड्डल के बाहर एनएच पर यातायात नियंत्रण करते एसपी शालिनी अग्निहोत्री नजर आईं। लोगों ने गेट फांदकर भी मैदान पार करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद लोग अनुुशासन से बाहर निकलने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed