फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news cowshed burnt due to forest fire, eight cattle died

जंगल की आग से जली गोशाला, आठ मवेशी मरे

Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news cowshed burnt due to forest fire, eight cattle died
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत त्रैंबली में शुक्रवार देररात जंगल की आग की चपेट में आने से एक गोशाला जल गई। गोशाला में बंधे आठ मवेशियों की भी झुलस कर मौत हो गई है। गोशाला में रखा सारा सामान जल गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन

गोशाला डुग निवासी मनोहर लाल की थी। मनोहर लाल ने बताया कि आधी रात करीब 12:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर तब तक मवेशी और गोशाला आग की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। इसमें एक गाय, सात बकरियां भी झुलस कर मर गईं। त्रैंबली पंचायत के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों ने गांव के समीप लगते चीड़ के जंगल में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा के चलते आग भड़क गई और गोशाला भी आग की चपेट में आ गई। पशुशाला में रखी लकड़ी और घास भी जल गई है। जोगिंद्रनगर के एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अधिकारियों को रिपोर्ट देने के आदेश जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed