फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Computers burnt in Sidhpur school due to increase in voltage

वोल्टेज बढ़ने से सिधपुर स्कूल में जल गए कंप्यूटर

Thu, 22 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Computers burnt in Sidhpur school due to increase in voltage
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिधपुर में हाई वोल्टेज से भारी नुकसान हुआ है। पाठशाला की आईटी लैब में सभी कंप्यूटर जल गए। सीसीटीवी भी खराब हो गए हैं। वीरवार दोपहर करीब डेढ़-दो बजे बिजली के तीन चार कट लगे।
विज्ञापन

उसके बाद पहले बिजली की वोल्टेज कम हुई और बाद में अचानक बढ़ गई। इससे भारी नुकसान हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य लेखराज हाजरी ने बताया कि घटना में पाठशाला को भारी नुकसान हुआ है। करीब 6 लाख से ज्यादा के बिजली उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन

बिजली बार-बार आती-जाती रही। बाद में अचानक बिजली वोल्टेज बढ़ने से बिजली के उपकरण और स्कूल के सीसीटीवी कैमरे जल गए हैं। पाठशाला का कार्य कंप्यूटर सिस्टम जलने से बाधित हो गया है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को भी इसके बारे में सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता हंसराज ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में ऐसी कोई बात नहीं आई है। इसकी पूरी तहकीकात की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर स्थिति का जायजा लेने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed