{"_id":"6335d6d6ade2b62cf90a95c1","slug":"mandi-news-himachal-news-cm-jairam-played-basketball-janjehli-indoor-stadium-mandi-news-sml423355285","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजैहली के इंडोर स्टेडियम में खेला बास्केटबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंजैहली के इंडोर स्टेडियम में खेला बास्केटबाल
विज्ञापन
जंजैहली में बहुद्देशीय खेल परिसर में वॉलीबॉल खेलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : Mandi
मंडी। जहां सोलन में राइफल से निशाना लगाने में मुख्यमंत्री चूक गए थे। वहीं, सराज क्षेत्र में वीरवार को इंडोर स्टेडियम में बास्केटबाल से गोल करने में सफल हो गए। लेकिन यह कामयाबी सीएम को दो बार प्रयास करने के बाद हाथ लगी।
मौके पर वह कहते भी सुने गए कि अभी भी जलवा बाकी है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को जंजैहली में इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनसे बास्केटबाल के ट्रैक पर खेलने का आग्रह किया।
इस आग्रह को स्वीकार करते हुए सीएम ने बास्केट में बाल डालने का प्रयास किया। पहले और दूसरे प्रयास में वह चूक गए, मगर तीसरे प्रयास में वह सफल हो गए। इस बीच मौजूद उनके समर्थकों और भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों ने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन
बता दें कि सराज क्षेत्र में सीएम ने कुल 14 उद्घाटन और शिलान्यास करके स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात दी है। इसी कड़ी में उन्होंने इस इंडोर स्टेडियम का भी शुभारंभ किया। इससे स्थानीय युवाओं व खिलाड़ियों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। संवाद