{"_id":"62dc30cf0791227599705551","slug":"mandi-news-himachal-news-chip-battery-getting-ballon-sundernagar-mandi-news-sml4161609156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिप और बैटरी के साथ गुब्बारा मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिप और बैटरी के साथ गुब्बारा मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल कॉलोनी में बस स्टैंड के निकट शनिवार शाम सड़क पर चिप एवं बैटरी लगा एक गुब्बारा मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जब स्थानीय लोगों की इस पर नजर पड़ी तो वे आशंकित होकर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए।
गुब्बारे के पास जाने की उनकी हिम्मत नहीं हुई। इसी दौरान किसी ने बीएसएल थाना को सूचित कर दिया। पुलिस ने गुब्बारे को चिप और बैटरी के साथ कब्जे में ले लिया। इस दौरान थाना में की गई जांच में पाया गया कि यह गुब्बारा सुंदरनगर स्थित मौसम विभाग के कार्यालय का था।
यह मौसम का अनुमान लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गैस से भरा गुब्बारा जिस रस्सी के साथ बांधा गया था वह टूट गई थी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मौसम विभाग के साथ बातचीत में यह साफ हो गया कि गुब्बारा मौसम का अनुमान लगाने के लिए लगाया गया था। संवाद