{"_id":"628d0ae215bd4b6c26600042","slug":"mandi-news-himachal-news-cash-crops-got-life-from-rain-mandi-news-sml409927681","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से नकदी फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से नकदी फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन
मंडी में हो बारिश के दौरान महामृत्युंजय चौक पर छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते लोग।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सूखे से जूझ रहे किसानों-बागवानों पर इंद्र देव कमरुनाग मेहरबान हुए हैं। सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने जहां फसलों को राहत दी है, वहीं गर्मी से भी राहत मिली है।
एपल वैली करसोग, कमरुघाटी और सराजघाटी में बारिश सेब के फलों के आकार में बढ़ोतरी के लिए मददगार साबित होगी। गोभी, बीन, आलू और टमाटर की फसल के लिए बारिश वरदान है। मंडी जिले में करसोग, चुराग, चरखडी, शकोहर, थमाड़ी, घीड़ी, बाढ्हू, कुटाहची, सरोआ, सलाहर, कांढ़ा, थुनाग, जंजैहली, छतरी, बागाचनोगी, बालीचौकी में सेब, बीन, आलू और गोभी की बंपर पैदावार की उम्मीद है।
सुंदरनगर, सदर, सरकाघाट, द्रंग, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, गोपालपुर और अन्य खंडों में बारिश होने पर किसानों ने खुशी जताई है। किसानों हेम सिंह, लीला प्रकाश, जीत कुमार, प्रेम सिंह, महेंद्र कुमार, देश राज आदि ने बताया कि बारिश से उनकी फसलों को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन
सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी गेहूं की फसल निकालनी है, जिन्हें बारिश से परेशानी हुई है। नकदी फसलों के लिए बारिश सौगात लेकर आई है।
-मुंशी राम ठाकुर, कृषि विषयवाद विशेषज्ञ
...
सूखे से जूझ रहे सेब बागवानों के लिए बारिश ने बहार लाई है। आजकल सेब फलों के आकार बढ़ने के लिए बारिश की बेहद जरूरत थी, जो समय पर पूरी हुई है। बारिश से सेब का बढ़िया आकार होगा।
-डॉ. एसपी भारद्वाज, बागवानी विशेषज्ञ
000