{"_id":"61d9c53604efdc30ce0103c0","slug":"mandi-news-himachal-news-campus-interview-tomorrow-at-dohag-iti-mandi-news-sml3961175134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोहग आईटीआई में कल कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोहग आईटीआई में कल कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डोहग में 10 जनवरी को गुजरात की निजी कंपनी आईटीआई होल्डर युवाओं का साक्षात्कार लेगी।
कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। विभिन्न ट्रेड में पास हो चुके तथा वर्ष 2015 से 19 एवं वर्ष 2020-21 में परीक्षा पास कर चुके छात्र साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
इसमें फिटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एवं डाई मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर आदि में प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं।
संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए दसवीं में 50 प्रतिशत जबकि आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।
उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 10 जनवरी को प्रात: 9 बजे आईटीआई डोहग में सभी मूल दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित रहें। आईटीआई डोहग के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने सभी से समय पर आने की अपील की है। संवाद