फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, booster dose, teacher, open school, student wearing mask

मंडी : अध्यापक लगवा लें बूस्टर डोज, बच्चे मास्क पहन कर आएं स्कूल

Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, booster dose, teacher, open school, student wearing mask
मंडी जोनल अस्पताल में कोरोना का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Mandi
मंडी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 29 जुलाई को ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश खत्म हो रहा है। फैल रहे संक्रमण के बीच अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही है। शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से सभी स्कूल प्रमुखों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। शिक्षकों को एहतियाती डोज के साथ-साथ विद्यार्थियों को मास्क पहन कर स्कूल आने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों से अपील की है कि सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ितों बच्चों को स्कूल न भेजें। बरसात का मौसम होने के कारण जलजनित रोगों से बचाव के लिए भी जल भंडारण टैंक की स्कूल खुलने से पहले अच्छी तरह से साफ-सफाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को सैनिटाइज किया जाए। बता दें कि थुनाग में एक शिक्षक संक्रमित पाया गया है। दूसरी ओर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के धर्मपुर स्थित कार्यालय में भी कुछ समय पहले लिपिक पॉजिटिव पाया गया था। स्टाफ के सैंपल लेकर जांच की गई है। स्टाफ के सदस्यों को कोविड नियमों की पालना करने के निर्देश दिए गए हैं।
...
कम हुई सैंपलिंग, 37 संक्रमित
मंडी। रविवार के दिन सैंपलिंग कम हुई है। 146 सैंपल की जांच में 37 संक्रमित निकले हैं। कम सैंपलिंग के बावजूद 24 से अधिक पॉजिटिविटी दर आना चिंता का कारण है। रविवार को जिले में रैट के तहत 110 सैंपल लिए गए, जिसमें 36 संक्रमित निकले हैं। आरटीपीसीआर में 36 सैंपल में एक पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
स्कूल 30 जुलाई को शुरू हो रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सतर्कता जरूरी है। शिक्षक एहतियाती डोज लगा लें। बच्चे मास्क जरूर पहनें। हैंडवाश और दो गज की दूरी का ध्यान रखना होगा। सर्दी जुकाम या बुखार वाले बच्चों को अभिभावक स्कूल न भेजें। स्कूल परिसर के साथ-साथ पानी की टंकियों की भी अच्छी तरह साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

-अमरनाथ राणा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग
....
सरकार के निर्देशों के बाद लगेंगी पाबंदियां
सरकार के निर्देशों के बाद जरूरत पड़ी तो पाबंदियां लगाई जाएंगी। लोगों से सतर्कता डोज लगाने का आह्वान किया गया है। मास्क पहनने और दो गज दूरी का नियम अपनाने की भी अपील की है।
-अरिंदम चौधरी, उपायुक्त मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed